भूमि विवाद में मारपीट, 11 घायल

Updated:
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, 11 घायल कटकमसांडी. भूमि विवाद को लेकर कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुंडी गांव में मारपीट की घटना घटी. इसमें गोविंद प्रजापति, सीताराम प्रजापति, भरत प्रजापति, उगन प्रजापति, बिहारी प्रजापति, छटू प्रजापति, मालती देवी, ललन देवी, इंदु देवी, गीता देवी, बसंती देवी ग्राम कंचनपुर घायल हो गयी. घटना तीन अक्तूबर की सुबह […]

विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, 11 घायल कटकमसांडी. भूमि विवाद को लेकर कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुंडी गांव में मारपीट की घटना घटी. इसमें गोविंद प्रजापति, सीताराम प्रजापति, भरत प्रजापति, उगन प्रजापति, बिहारी प्रजापति, छटू प्रजापति, मालती देवी, ललन देवी, इंदु देवी, गीता देवी, बसंती देवी ग्राम कंचनपुर घायल हो गयी. घटना तीन अक्तूबर की सुबह घटी. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटकमसांडी में किया गया. इस बाबत भरत प्रजापति ने कटकमसांडी थाना में मारपीट का आवेदन दिया है. जिसमें अशोक यादव, रामनारायण कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, बलदेव महतो समेत 10-15 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इधर अशोक यादव, रामनारायण कुशवाहा ने भी थाना में आवेदन दिया है तथा भरत प्रजापति समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है. दोनों मामले की जांच पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola