केबी महिला कॉलेज परिसर में पौधरोपण
केबी महिला कॉलेज परिसर में पौधरोपण 3 हज 16 में पौधरोपण करतीं केबी महिला कॉलेज की छात्राएं एवं शिक्षिकाएंहजारीबाग. केबी महिला कॉलेज में शनिवार को पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें प्राचार्य डॉ रेखा रानी के नेतृत्व में सभी शिक्षक व छात्राएं शामिल हुईं. विद्यालय परिसर में कई प्रकार के पौधे लगाये गये. पूरे […]
केबी महिला कॉलेज परिसर में पौधरोपण 3 हज 16 में पौधरोपण करतीं केबी महिला कॉलेज की छात्राएं एवं शिक्षिकाएंहजारीबाग. केबी महिला कॉलेज में शनिवार को पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें प्राचार्य डॉ रेखा रानी के नेतृत्व में सभी शिक्षक व छात्राएं शामिल हुईं. विद्यालय परिसर में कई प्रकार के पौधे लगाये गये. पूरे परिसर की सफाई की गयी. प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय आपका है, इसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने की जिम्मेदारी भी छात्राओं को निभानी चाहिये. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनुपमा सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे. सभी छात्राओं ने परिसर को सुंदर एवं स्वच्छ रखने के साथ ही पौधे के बड़े होने तक संरक्षण देने का संकल्प लिया. मौके पर डॉ ममता सिन्हा, शुभा श्रीवास्तव, डॉ शारदा शर्मा, डॉ अंबर खातून, डॉ अनूपा देवी, डॉ पुष्पा, पूनम धान समेत सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










