पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा तीज व्रत

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने बुधवार को हरितालिका (तीज) व्रत किया. 24 घंटे निर्जला उपवास कर भगवान शंकर व पार्वती के बालू की मूर्ति बना कर पूजा-अर्चना की. पूजा स्थल को फूल व माला से सजाया गया था. इसके बाद विभिन्न तरह के पकवान बना कर प्रसाद […]

विज्ञापन
हजारीबाग : अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने बुधवार को हरितालिका (तीज) व्रत किया. 24 घंटे निर्जला उपवास कर भगवान शंकर व पार्वती के बालू की मूर्ति बना कर पूजा-अर्चना की. पूजा स्थल को फूल व माला से सजाया गया था. इसके बाद विभिन्न तरह के पकवान बना कर प्रसाद चढ़ाया गया. साथ ही गीत व नृत्य कर रात में जागरण किया.
हरितालिका व्रत की कथा सुनी. श्रद्धालुओं ने पांच प्रकार के प्रसाद चढ़ाया. महिलाएं नये वस्त्र धारण कर पूजा की. शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही पूजा अर्चना करती दिखी. शिव-पार्वती को दूध व जल से स्नान करा कर फल व पकवान चढ़ाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola