ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बड़कागांव. प्रखंड में इन दिनों बरसात का प्रदूषित जल पीने को लोग मजबूर हैं. अधिकांश कुआं के पानी में कीड़े-मकोड़े देखे जा रहे हैं. विधायक मद से कुएं की सफाई की गयी. लेकिन कचरे को नाली के पास ही छोड़ दिया गया. जिससे और गंदगी फैल गयी. इस कारण डायरिया, मलेरिया तथा हैजा रोग फैलने […]
विज्ञापन
बड़कागांव. प्रखंड में इन दिनों बरसात का प्रदूषित जल पीने को लोग मजबूर हैं. अधिकांश कुआं के पानी में कीड़े-मकोड़े देखे जा रहे हैं. विधायक मद से कुएं की सफाई की गयी. लेकिन कचरे को नाली के पास ही छोड़ दिया गया. जिससे और गंदगी फैल गयी. इस कारण डायरिया, मलेरिया तथा हैजा रोग फैलने की आशंका जतायी जा रही है. बजरंग दल अध्यक्ष इंगलेश सोनी, प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक सोनी, मनोज गुप्ता ने ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करने की मांग प्रखंड प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










