केंद्रीय कारा में हो रहा है मोबाइल फोन का उपयोग
हजारीबाग. हजारीबाग केंद्रीय कारा में मोबाइल फोन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है. इस बात का खुलासा गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्या मामले में रिमांड पर लिये गये राहुल देव पांडेय ने पुलिस के समक्ष किया है. राहुल देव पांडेय ने भी कबूल किया है कि विकास तिवारी से उसकी बातचीत हमेशा होती थी. राहुल […]
हजारीबाग. हजारीबाग केंद्रीय कारा में मोबाइल फोन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है. इस बात का खुलासा गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्या मामले में रिमांड पर लिये गये राहुल देव पांडेय ने पुलिस के समक्ष किया है. राहुल देव पांडेय ने भी कबूल किया है कि विकास तिवारी से उसकी बातचीत हमेशा होती थी.
राहुल देव पांडेय और विकास तिवारी के बीच हो रही बातचीत की सारी कॉल डिटेल पुलिस ने निकाल ली है. उसने पुलिस के समक्ष और भी कई अहम जानकारी दी है. जेल में रह कर ही राहुल देव पांडेय मोबाइल फोन के माध्यम से विकास तिवारी से बातचीत करता था. मोबाइल से बातचीत होना आश्चर्य की बात है. इसकी भी जांच पुलिस कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










