तीन प्रखंड से एक-एक एएनएम भेजने का आदेश
हजारीबाग. हजारीबाग सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ धर्मवीर ने तीन प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारी के साथ मंगलवार को बैठक की. इसमें कटकमसांडी प्रभारी डॉ एसके राजन, इचाक की प्रभारी पुष्पा कुमार और सदर प्रभारी डॉ सुदीप कुमार शामिल थे. सीएस ने बताया कि हजारीबाग सदर अस्पताल से 11 एएनएम त्याग पत्र देकर बिहार चली […]
हजारीबाग. हजारीबाग सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ धर्मवीर ने तीन प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारी के साथ मंगलवार को बैठक की. इसमें कटकमसांडी प्रभारी डॉ एसके राजन, इचाक की प्रभारी पुष्पा कुमार और सदर प्रभारी डॉ सुदीप कुमार शामिल थे. सीएस ने बताया कि हजारीबाग सदर अस्पताल से 11 एएनएम त्याग पत्र देकर बिहार चली गयी. जगह रिक्त रहने के चलते एवं स्वास्थ्य कार्य के सही संचालन के लिए तीनों प्रखंड से एक-एक एएनएम को सदर अस्पताल भेजने का आदेश दिया. तीनों प्रभारी ने एएनएम का नाम सिविल सर्जन को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










