पदमा में बीएसएनएल का एक्सचेंज 20 दिन से ठप

Updated:
विज्ञापन

लगातार पांचवें दिन बैंक का लिंक फेलपदमा. पदमा में बीएसएनएल का एक्सचेंज 20 दिन से ठप है. एक्सचेंज का कंट्रोल कार्ड जल गया है. जिसे अभी तक नहीं बदला गया है. एक्सचेंज जलने से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पदमा-इटखोरी मोड़ पर केबल कटने से लगातार पांचवें दिन भी […]

विज्ञापन

लगातार पांचवें दिन बैंक का लिंक फेलपदमा. पदमा में बीएसएनएल का एक्सचेंज 20 दिन से ठप है. एक्सचेंज का कंट्रोल कार्ड जल गया है. जिसे अभी तक नहीं बदला गया है. एक्सचेंज जलने से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पदमा-इटखोरी मोड़ पर केबल कटने से लगातार पांचवें दिन भी पदमा बीओआइ शाखा का लिंक फेल रहा. लिंक फेल होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है. किसानों को खेती करने के लिए बीज की खरीदारी के लिए बैंक से पैसे नहीं मिल पा रहे हैं. बीएसएनएल अधिकारी अब तक हाथ पर हाथ रख कर बैठे हंै. इस संबंध में बीएसएनएल के एसडीओ एसडी राम ने कहा कि कार्ड जलने की जानकारी हमने सभी उच्च अधिकारी को दे दिया है. वे ही बता पायेंगे कि यह कब तक ठीक होगा. इस संबंध में डीजीएम प्रभाकर ने संपर्क करने पर फोन रिसीव नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola