ग्रामीणों ने शिलान्यास का विरोध किया
बड़कागांव. बड़कागांव कर्णपुरा महाविद्यालय के पीछे गैरमजरूआ जमीन पर प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण के शिलान्यास के पूर्व ही विरोध शुरू हो गया. स्टेडियम बनेगा कि नहीं इस पर संशय बना गया है. स्थानीय लोगों ने शिलान्यास स्थल को अपने कब्जे में कर विरोध जताया. विरोध के कारण कर्णपुरा कॉलेज के दीवार पर शिलापट चिपका कर […]
बड़कागांव. बड़कागांव कर्णपुरा महाविद्यालय के पीछे गैरमजरूआ जमीन पर प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण के शिलान्यास के पूर्व ही विरोध शुरू हो गया. स्टेडियम बनेगा कि नहीं इस पर संशय बना गया है. स्थानीय लोगों ने शिलान्यास स्थल को अपने कब्जे में कर विरोध जताया.
विरोध के कारण कर्णपुरा कॉलेज के दीवार पर शिलापट चिपका कर शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया गया. कॉलेज के पीछे के जमीन का विरोध विशेश्वर महतो, यमुना महतो, नरेश महतो, रंजीत कुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान चमगढ़ा की महिलाओं ने भी स्टेडियम निर्माण का विरोध किया. कॉलेज प्रबंधक ने लगभग नौ एकड़ जमीन का दावा पेश कर स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन देने की बात बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










