नोट विष्णुगढ़ से गयी समाचार के बगल में लेना है डीसी ने सदर अस्पताल व बड़कागांव कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग. डीसी मुकेश कुमार ने रविवार की देर रात हजारीबाग सदर अस्पताल और बड़कागांव प्रखंड स्थित कस्तूरबा और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डीसी ने सदर अस्पताल के सभी वार्डों को देखा. अस्पताल में सिर्फ डॉ रजनीश उपस्थित थे. रोस्टर के अनुसार कोई भी कार्य नहीं हो रहा था. 80 प्रतिशत बेड पर बेडशीट नहीं […]

विज्ञापन

हजारीबाग. डीसी मुकेश कुमार ने रविवार की देर रात हजारीबाग सदर अस्पताल और बड़कागांव प्रखंड स्थित कस्तूरबा और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डीसी ने सदर अस्पताल के सभी वार्डों को देखा. अस्पताल में सिर्फ डॉ रजनीश उपस्थित थे. रोस्टर के अनुसार कोई भी कार्य नहीं हो रहा था. 80 प्रतिशत बेड पर बेडशीट नहीं था. खाने का मेन्यू सही ढंग से नहीं था. दवा का स्टोर रूम बंद पाया. पूरे वार्ड में गंदगी फैला हुआ था. सीएस और डीएस से कारणपृच्छा का नोटिस करते हुए उनके वेतन पर डीसी ने रोक लगा दी है. डीसी 11 बजे बड़कागांव प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुंचे. वहां कोई भी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित नहीं था. इसके बाद डीसी ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. वहां भी कोई चिकित्सक नहीं था. चिकित्सक से भी स्पष्टीकरण व वेतन रोकने का आदेश दिया है. डीसी ने बड़कागांव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. विद्यालय में 300 छात्राएं मौजूद थी. लेकिन न कोई लेडीज टीचर और न ही वार्डेन उपस्थित थी. छात्राओं की सुरक्षा को गंभीरता को लेते हुए कारण बताओ नोटिस के साथ वेतन पर रोक लगा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola