विभावि... एमसीए ने आयोजित किया डिजिटल इंडिया प्रोग्राम
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय एमसीए विभाग ने सोमवार को डिजिटल इंडिया विक कार्यक्रम का आयोजन आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में किया. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने कहा कि डिजिटाइजेशन होने से सिस्टम में पारदर्शिता आयेगी. भ्रष्टाचार कम होगा. एमसीए विभाग के निदेशक डॉ पी महतो ने कहा कि हजारीबाग का एमसीए विभाग पूर्व से ही आइआइटी […]
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय एमसीए विभाग ने सोमवार को डिजिटल इंडिया विक कार्यक्रम का आयोजन आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में किया. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने कहा कि डिजिटाइजेशन होने से सिस्टम में पारदर्शिता आयेगी. भ्रष्टाचार कम होगा. एमसीए विभाग के निदेशक डॉ पी महतो ने कहा कि हजारीबाग का एमसीए विभाग पूर्व से ही आइआइटी मुंबई से स्पोकेन पिटोरियल प्रोग्राम के तहत जुड़ा हुआ है. आइआइटी मुंबई के निर्देश पर ही डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का आयोजन विभावि में किया गया. कार्यक्रम में शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने डिजिटल इंडिया विक, क्रिएशन वीडियो एवं मेक इंडिया लिटरेट वीडियो की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में विद्यार्थी रितेश कुमार, पंकज कुमार, रविशंकर ओझा, पल्लवी कुमारी ने भी अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन मनीष कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










