फरार प्रेमी युगल की शादी

Updated:
विज्ञापन

6हैज14 में- विवाह करते प्रेमी युगल. कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगावां गांव से फरार प्रेमी युगल को सदर पुलिस ने रविवार देर रात हजारीबाग बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया. प्रेमी युगल सरिता कुमारी ग्राम सलगावां तथा संतोष कुमार ग्राम हदारी इचाक के साथ नौ फरवरी 2015 से फरार थी. दिल्ली में […]

विज्ञापन

6हैज14 में- विवाह करते प्रेमी युगल. कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगावां गांव से फरार प्रेमी युगल को सदर पुलिस ने रविवार देर रात हजारीबाग बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया. प्रेमी युगल सरिता कुमारी ग्राम सलगावां तथा संतोष कुमार ग्राम हदारी इचाक के साथ नौ फरवरी 2015 से फरार थी. दिल्ली में रह कर संतोष पढ़ाई करता था. सरिता भी वहीं पर साथ में रह रही थी. संतोष पांच जुलाई को सरिता को छोड़ने हजारीबाग आया था. संत कोलंबा कॉलेज के पास पुलिस गश्ती दल ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया. पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद सदर थाना को सौंप दिया. सदर थाना पुलिस सलगावां गांव में लड़की के पिता को सूचना दी. दोनों परिवार के रजामंदी के बाद पंच मंदिर हजारीबाग में सोमवार को विवाह करा दिया गया. मौके पर लड़की के पिता महावीर रविदास, पंसस के पति सुनील कुमार ओझा समेत दोनों परिवार के परिजन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola