चरही एनएच तालाब में तब्दील, परेशानी
चरही. चरही शिव सुशीला नर्सिंग होम के समीप एचएन-33 तालाब में तब्दील हो गया है. जिससे वाहनों के अवागमन में काफी परेशानी हो रही हैं. वहीं एनएच के किनारे दुकान व्यवसायों को आवागमन में परेशानी हो रही है. एनएच-33 पर पानी का जमाव होने के कारण दुर्घटना भी हो चुकी है. इसकी जानकारी एनएच के […]
चरही. चरही शिव सुशीला नर्सिंग होम के समीप एचएन-33 तालाब में तब्दील हो गया है. जिससे वाहनों के अवागमन में काफी परेशानी हो रही हैं. वहीं एनएच के किनारे दुकान व्यवसायों को आवागमन में परेशानी हो रही है. एनएच-33 पर पानी का जमाव होने के कारण दुर्घटना भी हो चुकी है. इसकी जानकारी एनएच के अधिकारियों को कई बार दी गयी. लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. चुरचू प्रमुख सुदामा प्रजापति, किशुन महतो, उमेश सिंह, मुकेश प्रजापति, मोहन महतो, भुनेश्वर ठाकुर, लक्ष्मी, सतीश कुमार, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, प्रदीप करमाली, चरही उपमुखिया रमेश करमाली, मुर्तुजा अंसारी, विनोद महतो, पारसनाथ महतो सहित कई लोगों ने एनएच-33 से पानी निकासी के लिए नाली की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










