मुखिया ने की जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग. मुखिया ममता मेहता ने वन रोपण काम में हो रहे अनियमितता को लेकर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक से शिकायत की है. जगदीशपुर में कैंपा योजना की तरह वन रोपण का काम चल रहा है. इस माह में 40 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाना है. मुखिया ने आरोप लगाया है कि कि 40 के […]

विज्ञापन

हजारीबाग. मुखिया ममता मेहता ने वन रोपण काम में हो रहे अनियमितता को लेकर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक से शिकायत की है. जगदीशपुर में कैंपा योजना की तरह वन रोपण का काम चल रहा है. इस माह में 40 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाना है. मुखिया ने आरोप लगाया है कि कि 40 के बजाय 35 हेक्टेयर में पौधरोपण किया जा रहा है. पौधारोपण के लिए पीट खुदाई में भी अनियमितता बरती जा रही है. हाथियों को भगाने के लिए वाच टावर गुणवत्ता विहीन है. इस टावर में आठ व 10 एमएम छड़ का उपयोग किया गया है. चापानल खुदाई उपयुक्त स्थान में नहीं लगा कर पैसे की लेन-देन कर निजी व्यक्ति के उपयोग में चापानल लगा दिया. वन विभाग विकास कार्य में मनमाने तरीके से कार्यों का चयन किया जाता है. यहां तक वन प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधि से भी राय नहीं ली जाती है. मुखिया ने सभी विकास कार्यों की जांच की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola