पत्नी क ो छोड़ कर भागा पति
टाटीझरिया. टाटीझरिया गांव की राधा देवी उर्फ छोटी को उस वक्त झटका लगा. जब उसका पति संतन सिंह उसे जलछाजन कार्यालय के पास छोड़ कर भाग गया. उसका पति ठेकेदारी के साथ ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. यह मामला बुधवार की सुबह की है. पीडि़ता राधा देवी ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि […]
टाटीझरिया. टाटीझरिया गांव की राधा देवी उर्फ छोटी को उस वक्त झटका लगा. जब उसका पति संतन सिंह उसे जलछाजन कार्यालय के पास छोड़ कर भाग गया. उसका पति ठेकेदारी के साथ ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. यह मामला बुधवार की सुबह की है. पीडि़ता राधा देवी ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि हम दोनों पति-पत्नी बाइक से कन्हरी हिल रोड स्थित जलछाजन कार्यालय पहुंचे. यह कार्यालय हमारे ही मकान चल रहा है. पति ने कहा कि तुम अंदर जाओ और किराया मांग कर लाओ. मैं गेट पर तब तक इंट्री करता हूं. मैं अकेली जलछाजन कार्यालय गयी. जब वहां से बाहर से आयी, तो गेट पर मेरे पति नहीं थे. गेट पर गार्ड से पूछा तो उसने कहा कि बाथरूम जाने की बात कह कर निकल गये. उस समय सुबह आठ बज रहा था. राधा ने बताया कि मेरी एक बेटी कल्पना सिंह (14) व बेटा भानुप्रताप सिंह (12) है. उन्होंने कहा कि इधर एक साल से उनका कुछ महिलाओं से अवैध संबंध था. यह बात मुझे काफी दिनों के बाद पता चली. उन्होंने बताया कि टाटीझरिया थाना में भी दो बार अपनी शिकायत दर्ज करायी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अब मैं दोनों बच्चों को कैसे परवरिस करूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










