फरजी निकासी करनेवाले इंजीनियरिंग के छात्र को जेल

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग. एटीएम से फरजी निकासी करने के आरोप में पकड़े गये नरेश मंडल को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल जब्त किया है. जिसमें कई लोगों का आइडी नंबर व आधुनिक सॉफ्टवेयर अपलोड है. नरेश मंडल बैंक अधिकारी बन कर कई लोगों के एटीएम से पैसे […]

विज्ञापन

हजारीबाग. एटीएम से फरजी निकासी करने के आरोप में पकड़े गये नरेश मंडल को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल जब्त किया है. जिसमें कई लोगों का आइडी नंबर व आधुनिक सॉफ्टवेयर अपलोड है. नरेश मंडल बैंक अधिकारी बन कर कई लोगों के एटीएम से पैसे की फरजी निकासी की है. उसने कई लोगों के एटीएम से ऑनलाइन मार्केटिंग किया है. वह बैंक अधिकारी बन कर एटीएम कार्डधारियों से पिन नंबर, आधार नंबर व एटीएम नंबर लेकर रुपये निकासी कर लेते थे. पकड़ा गया आरोपी ओडि़सा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. वह गिरिडीह जमुआ थाना क्षेत्र के चुगलू गांव का रहनेवाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola