हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग जिले में हाथियों का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के सभी प्रखंड बरकट्ठा, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, चुरचू, मांडू, कटकमसांडी, बड़कागांव, केरेडारी में हाथियों के आतंक से लोग भयभीत हैं. खास कर जंगली क्षेत्र के लोग. पहाड़ की तलहटियों के किनारे बसे कोई भी ऐसा गांव नहीं बचा है जहां […]

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग जिले में हाथियों का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के सभी प्रखंड बरकट्ठा, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, चुरचू, मांडू, कटकमसांडी, बड़कागांव, केरेडारी में हाथियों के आतंक से लोग भयभीत हैं. खास कर जंगली क्षेत्र के लोग. पहाड़ की तलहटियों के किनारे बसे कोई भी ऐसा गांव नहीं बचा है जहां पर हाथियों ने कहर नहीं बरपाया हो. इस समस्या से उन्हें छुटकारा कब मिलेगा इसका जवाब उन्हें वन विभाग व प्रशासन नहीं दे रहा है. गांव के लोगों का कहना है कि आखिर हाथियों को पकड़ने के लिए क्यों नहीं कोई उपाय किया जा रहा है. उसे पकड़ने के लिए न तो जिला प्रशासन आगे आ रहा है और न ही वन विभाग के अधिकारी. ग्रामीणों द्वारा शिकायत किये जाने पर वन विभाग थोड़ी तत्परता दिखाता है. हाथियों को भगाने के लिए एक्सर्ट को बुला कर उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक खदेड़ दिया जाता है. इससे किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता. समस्या यथावत बनी रहती है. एक वर्ष में हाथियों ने सैकड़ों एकड़ खेत में लगे फसल को नष्ट कर दिया. 100 से अधिक घरों को क्षति पहुंचाया. कई लोगों की जान भी चली गयी है. हाथियों के भय से कई गांव के लोग दूसरे गांवों में जाकर छुपने को मजबूर हैं. कुछ दिन पहले दारू, टाटीझरिया व कटकमसांडी प्रखंड के कई गांवों में हाथियों ने रातभर कहर मचाया. लोगों के घर ध्वस्त कर दिये, पर उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला. कुछ लोगों को जीने-खाने के लिए कुछ चावल व गेंहू दे दिया. फिर उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola