सरिता दादेल बनीं डीइओ

Updated:
विज्ञापन

खगेंद्र कुमार होंगे बीएड कॉलेज में नये प्राचार्य दर्जनों बीइइओ का हुआ स्थानांतरणहजारीबाग. सरिता दादेल हजारीबाग के पांचवें जिला शिक्षा पदाधिकारी होंगे. वर्तमान डीइओ राजकुमार प्रसाद सिंह रांची के डीइओ बनाये गये हैं. श्री सिंह तीन साल तक हजारीबाग में उक्त पद पर रहें. जिले के दर्जनों बीइइओ का भी स्थानांतरण दूसरे जिले में कर […]

विज्ञापन

खगेंद्र कुमार होंगे बीएड कॉलेज में नये प्राचार्य दर्जनों बीइइओ का हुआ स्थानांतरणहजारीबाग. सरिता दादेल हजारीबाग के पांचवें जिला शिक्षा पदाधिकारी होंगे. वर्तमान डीइओ राजकुमार प्रसाद सिंह रांची के डीइओ बनाये गये हैं. श्री सिंह तीन साल तक हजारीबाग में उक्त पद पर रहें. जिले के दर्जनों बीइइओ का भी स्थानांतरण दूसरे जिले में कर दिया गया है. इधर बीएड कॉलेज में 31 जनवरी 2015 से प्राचार्य का पद रिक्त था. छह माह के बाद नये प्राचार्य पलामू में आरडीडीइ रहे खगेंद्र कुमार होंगे. खगेंद्र कुमार हजारीबाग प्रमंडल में वर्ष 2007-08 तक आरडीडीइ रह चुके हैं. हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय में आरडीडीइ नहीं हैं. प्रभारी आरडीडीइ के रूप में मोहन चांद मोकिम हैं. ये बिना नोटिफिकेशन के आरडीडीइ के प्रभारी बने हैं. वर्तमान में ये रांची जैक में पदस्थापित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola