वज्रपात से एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के कंडसार गांव में सोमवार की दोपहर वज्रपात हुआ. इसमें रवि कुमार (11 वर्ष, पिता अजय यादव) की मौत हो गयी. श्वाति कुमारी (आठ वर्ष, पिता संतोष राणा) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. […]

विज्ञापन

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के कंडसार गांव में सोमवार की दोपहर वज्रपात हुआ. इसमें रवि कुमार (11 वर्ष, पिता अजय यादव) की मौत हो गयी. श्वाति कुमारी (आठ वर्ष, पिता संतोष राणा) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. कंडसार मुखिया वीणा देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहयोग किया. परिजनों को सांत्वाना दी. सीओ संतोष कुमार ने पीडि़त परिवार को क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने का आश्वासन अस्पताल पहुंच कर दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola