मृतक के आश्रित से मिले एसडीओ, आर्थिक सहायता दी
बरही. बरही एसडीओ सब्बीर अहमद व सीओ साधु चरण देवगम रविवार की रात मृतक भाजपा कार्यकर्ता चंद्रदेव नारायण सिंह के घर देवचंदा गये. दुर्घटना के प्रति सहानुभूति जतायी व मृतक परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया़ मौके पर आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत नकद पांच हजार रुपये व एक बोरा चावल […]
बरही. बरही एसडीओ सब्बीर अहमद व सीओ साधु चरण देवगम रविवार की रात मृतक भाजपा कार्यकर्ता चंद्रदेव नारायण सिंह के घर देवचंदा गये. दुर्घटना के प्रति सहानुभूति जतायी व मृतक परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया़ मौके पर आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत नकद पांच हजार रुपये व एक बोरा चावल की सहायता दी़ उनके साथ एमओ चंद्रशेखर सिंह व राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र पासवान थे़ मालूम हो कि भाजपा कार्यकर्ता चंद्रदेव नारायण सिंह की मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. पति की मृत्यु की खबर सुन कर पत्नी ललिता देवी का भी हार्ट अटैक हो गया, जिससे उसकी भी मौत हो गयी. दुर्घटना के समय चंद्रदेव नारायण सिंह प्रधानमंत्री की सभा से घर लौट रहे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










