ट्रांसफारमर का उदघाटन
विष्णुगढ़. प्रखंड के भेलवारा गांव में विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने विद्युत ट्रांसफारमर का उदघाटन स्विच ऑन कर किया. यहां का ट्रांसफारमर 15 दिन पूर्व जल गया था. बिजली उपभोक्तओं ने विधायक से अतिरिक्त ट्रांसफारमर मांग की है. उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ सौ बिजली उपभोक्ता है. 100 केवीए का ट्रांसफारमर रखने के कारण लोड […]
विष्णुगढ़. प्रखंड के भेलवारा गांव में विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने विद्युत ट्रांसफारमर का उदघाटन स्विच ऑन कर किया. यहां का ट्रांसफारमर 15 दिन पूर्व जल गया था. बिजली उपभोक्तओं ने विधायक से अतिरिक्त ट्रांसफारमर मांग की है. उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ सौ बिजली उपभोक्ता है. 100 केवीए का ट्रांसफारमर रखने के कारण लोड अधिक हो जाता है. इसलिए अतिरिक्त ट्रांसफारमर दिया जाये. उपभोक्ता की मांग पर विधायक ने ट्रांसफारमर दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर चेतलाल महतो, जिवाधन महतो, पूरनचंद महतो,सुजीत कुमार, रामकिशोर महतो, खूबलाल महतो, प्रदीप कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










