फुटबॉल टूर्नामेंट सात से
हजारीबाग. हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन एवं जिला रेफरी संघ की बैठक सोमवार को न्यू स्टेडियम में हुई. संघ के मुरारी सिन्हा ने 29 अप्रैल से 27 जून तक संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट की सफलता पर सदस्यों को बधाई दी. बैठक में वर्ष 2015-16 के जिला अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट सात जुलाई को करने […]
हजारीबाग. हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन एवं जिला रेफरी संघ की बैठक सोमवार को न्यू स्टेडियम में हुई. संघ के मुरारी सिन्हा ने 29 अप्रैल से 27 जून तक संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट की सफलता पर सदस्यों को बधाई दी. बैठक में वर्ष 2015-16 के जिला अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट सात जुलाई को करने का निर्णय लिया गया. पंजीयन की अंतिम तिथि चार जुलाई तय की गयी है.पंजीयन शुल्क 600 रुपया है. बैठक में बहादुर राम, बद्रीनाथ गोस्वामी, राजाराम, गोपाल राम, प्रकाश गुप्ता, परमेश्वर गोप, जीतेंद्र कुमार, विकास किंडो, मनोज राम, तिलेश्वर राम, उमेश गोप, उमेश भगत, भिखू राम, सिकंदर यादव, रंजीत कुमार शामिल हुए. जानकारी भैया मुरारी सिन्हा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










