अभिभावक भी बच्चों पर ध्यान दें : लोकनाथ महतो

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव. आदर्श मवि के प्रांगण में सामाजिक अंकेक्षण के तहत शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के बीच सभा हुई. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक चेतलाल राम व संचालन तेतर तुरी व धर्मनाथ राम ने किया. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि शिक्षक तो बच्चों पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर ध्यान देते ही हैं, अभिभावक भी पूरा ध्यान दें. शराब […]

विज्ञापन

बड़कागांव. आदर्श मवि के प्रांगण में सामाजिक अंकेक्षण के तहत शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के बीच सभा हुई. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक चेतलाल राम व संचालन तेतर तुरी व धर्मनाथ राम ने किया. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि शिक्षक तो बच्चों पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर ध्यान देते ही हैं, अभिभावक भी पूरा ध्यान दें. शराब न पिलाये. बच्चों को ऑफिसर बनाये. यहां अच्छी पढ़ाई होती है. इसलिए यहां के विद्यार्थी, विधायक, वैज्ञानिक, बीडीओ, इंस्पेक्टर बने हैं. बीइइओ अशोक कुमार ने कहा कि जब भी आदर्श मवि में निरीक्षण किया पठन-पाठन सही पाया. इसके अलावा मुखिया विशुन रजक, प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रामचंद्र राम, सदस्य मो अख्तर हुसैन ने भी अपने विचार रखे. सभा को अभिभावक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजकुमार राम, झरी प्रजापति, सबिता देवी, रानी शर्मा, हरेंद्र कुमार, शिक्षक मुनेश कुमार राम, धर्मनाथ राम, रामवृक्ष राम, सदस्य अख्तर हुसैन आदि ने संबोधित किया. मौके पर मुनेश कुमार राम, रामवृक्ष राम, ओमप्रकाश, हिरामणि प्रसाद दांगी, कैसर अंजुम, चमेली कुमारी, चंद्रावती वर्मा, जावेद आलम, बसंत कुमार, रवि कुमार रवि, कमलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola