26 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
हजारीबाग. प्लान इंडिया और एनवीजेके की ओर से आयोजित चुरचू प्रखंड के 12 सरकारी विद्यालयों के 26 शिक्षकों को चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया. कक्षा एक व दो के लिए बच्चों को खेल एवं गीत के माध्यम से किस तरह पढ़ाई करायी जाये की जानकारी दी गयी. राज्य स्तर के साधन सेवी अरुण कुमार […]
हजारीबाग. प्लान इंडिया और एनवीजेके की ओर से आयोजित चुरचू प्रखंड के 12 सरकारी विद्यालयों के 26 शिक्षकों को चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया. कक्षा एक व दो के लिए बच्चों को खेल एवं गीत के माध्यम से किस तरह पढ़ाई करायी जाये की जानकारी दी गयी. राज्य स्तर के साधन सेवी अरुण कुमार ने प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षण में रोचकता पैदा करने की बुनियादी जानकारी दी. दूसरे चरण में प्रशिक्षक ज्योतिष कुमार ने शिक्षा की बुनियादी में स्तर निर्धारण, समूह विभाजन, सतत समावेशी, मूल्यांकन, लोक वाचन पद्धति की जानकारी दी. प्रशिक्षण में चुरचू बीइइओ लालदेव यादव, रंजन कुमार, अरविंद प्रसाद, विजय कुमार, परमेश्वर राणा, शैलेंद्र कुमार, अशोक मिश्र, मो आजाद शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










