1120 महिला किसानों को मिला खेती करने का प्रशिक्षण
इचाक . सृजन फाउंडेशन एमकेएसपी परियोजना के तहत इचाक प्रखंड के 1120 महिला किसानों को श्रीविधि से खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड के बरकाखुर्द, दरिया, देवकुली, करियातपुर, डाढ़ा, डाडीघाघर, दारू प्रखंड के पुनाई एवं टाटीझरिया प्रखंड के खैरा में प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षिका चंदा देवी, अंजु देवी, निक्की देवी, कौशल्या देवी, निर्मल कुमार दास, […]
इचाक . सृजन फाउंडेशन एमकेएसपी परियोजना के तहत इचाक प्रखंड के 1120 महिला किसानों को श्रीविधि से खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड के बरकाखुर्द, दरिया, देवकुली, करियातपुर, डाढ़ा, डाडीघाघर, दारू प्रखंड के पुनाई एवं टाटीझरिया प्रखंड के खैरा में प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षिका चंदा देवी, अंजु देवी, निक्की देवी, कौशल्या देवी, निर्मल कुमार दास, विजय पांडेय ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में बीज उपचार करने की विधि, नर्सरी बेड तैयार करने, बीज की रोपाई करने, जैविक पद्धति से धान की खेती करने के बारे में जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में किरण देवी, सबिता देवी, संगीता देवी, सोनल देवी, दिलेश्वरी देवी, कौलेश्वरी देवी समेत कई महिलाएं शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










