कार्यवाहक सचिव ने पदभार ग्रहण किया

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कार्यकारिणी समिति के कार्यवाहक सचिव नीरज कुमार नीरज को बनाया गया. उन्होंने बुधवार को समिति के सदस्यों के समक्ष प्रभारी सचिव डॉ सीपी चौधरी से पदभार ग्रहण किया. नीरज कुमार नीरज को कार्यवाहक सचिव बनाने का निर्णय डीसी सह अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में 19 जून को […]

विज्ञापन

हजारीबाग. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कार्यकारिणी समिति के कार्यवाहक सचिव नीरज कुमार नीरज को बनाया गया. उन्होंने बुधवार को समिति के सदस्यों के समक्ष प्रभारी सचिव डॉ सीपी चौधरी से पदभार ग्रहण किया. नीरज कुमार नीरज को कार्यवाहक सचिव बनाने का निर्णय डीसी सह अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में 19 जून को लिया गया था. श्री कुमार रेड क्रॉस द्वारा सहयोग करने, स्वच्छ भारत सुंदर भारत के तहत जुलाई के प्रथम सप्ताह में मटवारी मैदान से सफाई अभियान चलाने व समाज में सफाई के प्रति जागरूकता लाने का काम करेंगे. मौके पर प्रीतम सिंह, ओल्ड एज होम के प्रभारी गुलाम मोइनुद्दीन अहमद, मो खालिद, राजकिशोर प्रसाद व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola