गोकुल ग्राम विकास केन्द्र पर अवैध कब्जा की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष ने दिया थाना को आवेदनबरही. पूर्व प्रखंड प्रमुख व गोकुल ग्राम विकास केंद्र गौरियाकरमा के अध्यक्ष गिरधारीलाल यादव ने बरही थाना में आवेदन दिया है़ आवेदन में लिखा है कि गौरियाकरमा में स्थित गोकुल ग्राम विकास केन्द्र पर एनबीडीबी कोडरमा इकाई ने अवैध कब्जा कर लिया है़ केंद्र का ताला तोड़ कर अपना ताला […]

विज्ञापन

अध्यक्ष ने दिया थाना को आवेदनबरही. पूर्व प्रखंड प्रमुख व गोकुल ग्राम विकास केंद्र गौरियाकरमा के अध्यक्ष गिरधारीलाल यादव ने बरही थाना में आवेदन दिया है़ आवेदन में लिखा है कि गौरियाकरमा में स्थित गोकुल ग्राम विकास केन्द्र पर एनबीडीबी कोडरमा इकाई ने अवैध कब्जा कर लिया है़ केंद्र का ताला तोड़ कर अपना ताला लगा लिया है़ केंद्र भवन में गोकुल ग्राम विकास योजना का 20 लाख रुपये मूल्य का उपस्कर है़ एनडीडीबी द्वारा अवैध कब्जे के कारण कीमती उपस्करों की सुरक्षा का संकट उत्पन्न हो गया है़ आवेदन में यह भी लिखा है कि एनडीडीबी ने अवैध कब्जे के बाद उक्त केन्द्र में दुग्ध संग्रहण का कार्य बिना अनुमती के कर रहा है़ मना करने पर एनडीडीबी के लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार किया़ आवेदक गिरधारीलाल यादव ने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग थाना प्रभारी से की है़ आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त हजारीबाग, सचिव पशुपालन विभाग सहित कई सक्षम अधिकारियों को भी भेजी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola