उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Updated:
विज्ञापन

कटकमसांडी. कांग्रेस निगरानी समिति के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रवक्ता साजिद अली खां ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें गदोखर पंचायत भवन को निजी कार्यों में लाने एवं अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है. ज्ञापन में कहा है कि पूर्व विधायक के अनुशंसा पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य 3-4 वर्ष पूरा […]

विज्ञापन

कटकमसांडी. कांग्रेस निगरानी समिति के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रवक्ता साजिद अली खां ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें गदोखर पंचायत भवन को निजी कार्यों में लाने एवं अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है. ज्ञापन में कहा है कि पूर्व विधायक के अनुशंसा पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य 3-4 वर्ष पूरा किया गया है. लेकिन पंचायत के मुखिया एवं सचिव के विवाद के कारण मुखिया ने पंचायत भवन का कब्जा कर रखा है. इस पर उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है. इधर मुखिया नारायण साव ने कहा कि पंचायत भवन मेरे कब्जे में नहीं है. पंचायत सचिव के कब्जे में है. पंचायत सचिव अनिल कुमार ने कहा कि बिजली काम पंचायत भवन में नहीं हुआ था. काम पूरा हो गया है. एक -दो दिनों में भवन का विधिवत उदघाटन कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola