यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

चौपारण. थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित ग्राम पवई के पास रांची से सासाराम लौट रही शंकर शंभु नामक यात्री बस की टक्कर एक ट्रक से हो गया. घटना में चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. स्थानीय लोगों के प्रयास से घायलों को एक ऑटो पर बैठा कर अनुमंडल अस्पताल बरही भेज […]

विज्ञापन

चौपारण. थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित ग्राम पवई के पास रांची से सासाराम लौट रही शंकर शंभु नामक यात्री बस की टक्कर एक ट्रक से हो गया. घटना में चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. स्थानीय लोगों के प्रयास से घायलों को एक ऑटो पर बैठा कर अनुमंडल अस्पताल बरही भेज दिया गया. घटना बुधवार को उस समय घटी जब बस बीआर02टी/8224 न्यू कृष्णा लाइन होटल पवई से खाना खाने के बाद विपरीत दिशा से जीटी रोड पास कर रही थी. इसी बीच एक ट्रक जेएच09के/9615 से टकरा गयी. बस का आगे का पोजिशन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जीटी रोड पर खड़ी बस को हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola