बुढ़वा महादेव तालाब में डूबने से खागपति राणा की मौत

Updated:
विज्ञापन

3 हैज 3 में मृतक खगपति राणा हजारीबाग.बुढ़वा महादेव तालाब में बुधवार सुबह नौ बजे नहाने के क्रम में खगपति राणा (55) की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर प्रखंड के ग्राम डुमर के खगपति राणा ा(पिता स्व धोकर राणा) के रूप में हुई है. कैसे हुई मौत-उसने तालाब के किनारे सीढ़ी के पास […]

विज्ञापन

3 हैज 3 में मृतक खगपति राणा हजारीबाग.बुढ़वा महादेव तालाब में बुधवार सुबह नौ बजे नहाने के क्रम में खगपति राणा (55) की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर प्रखंड के ग्राम डुमर के खगपति राणा ा(पिता स्व धोकर राणा) के रूप में हुई है. कैसे हुई मौत-उसने तालाब के किनारे सीढ़ी के पास कपड़ा खोल कर तालाब में नहाने के लिये छलांग लगायी.एक डुबकी लेकर तालाब के उपर भी आया.इसके बाद दोबारा डुबकी लगायी.घंटों पानी के अंदर ही रह गया.प्रत्यक्ष दर्शियों ने खगपति राणा के तालाब में डूबने के बाद आसपास के लोगों ने हो हल्ला मचाया.थोड़ी देर में पुलिस दल भी पहुंच गया.लेकिन पानी में डूब कर निकालनेवाला कोई व्यक्ति घंटों नहीं मिला.दोपहर 12.30 बजे के करीब खगपति राणा का शव पानी में तैरने लगा.लगभग एक बजे शव तालाब के किनारे पहुंचा.मुर्दा कल्याण समिति के मो खालिद शव को उठा कर सदर अस्पताल ले गये.सदर थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की.बुढ़वा महादेव तालाब में एक गोताखोर की जरूरत – शहर के बीचोबीच इस तालाब में एक गोताखोर की तैनाती होनी चाहिए. जिसकी सूचना वहां पर सार्वजनिक रूप उपलब्ध होनी चाहिए. ऐसी घटना होने पर तत्काल गोतोखोर को सूचना देकर उसकी मदद ली जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola