दो राजस्व कर्मचारी के भरोसे 26 पंचायत, कैसे होगा भूमि विवाद का समाधान

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
दो राजस्व कर्मचारी के भरोसे 26 पंचायत, कैसे होगा भूमि विवाद का समाधान

हजारीबाग जिले में सबसे बड़ी आबादी वाला प्रखंड चौपारण है. यहां 26 पंचायतों में करीब दो लाख लोग रहते हैं. बड़े प्रखंड होने की वजह से जन समस्याएं भी अधिक हैं.

विज्ञापन

चौपारण. हजारीबाग जिले में सबसे बड़ी आबादी वाला प्रखंड चौपारण है. यहां 26 पंचायतों में करीब दो लाख लोग रहते हैं. बड़े प्रखंड होने की वजह से जन समस्याएं भी अधिक हैं. उनमें सबसे गंभीर समस्या भूमि विवाद से जुड़ी होती है. यहां हर दिन भूमि विवाद से जुड़े दर्जनों मामले अंचल कार्यालय पहुंचते हैं. चाहे एलपीसी, जमीन म्यूटेशन, रसीद कटवाने, ऑनलाइन भूमि प्रतिवेदन या जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्रों में सुधार, हर समस्या का समाधान कर्मचारियों के माध्यम से ही होता है.

अंचल कर्मचारियों की कमी से जनता परेशान

अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण आम जनता परेशान है. छोटे से छोटे काम के लिए लोगों को कई दिनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं. जब वे अपना काम करवाने अंचल कार्यालय पहुंचते हैं, तो पता चलता है कि कर्मचारी किसी अन्य पंचायत में हैं, जिससे उनका पूरा दिन बेकार चला जाता है. कार्यालय में अंचल निरीक्षक (सीआइ) सहित केवल दो राजस्व कर्मचारी हैं, जबकि यहां नौ हल्का क्षेत्र हैं. यहां कर्मचारियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए.

क्या कहते हैं विधायक

विधायक मनोज यादव ने कहा कि चौपारण अंचल में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है और इस समस्या से डीसी को भी अवगत कराया गया है. जल्द ही अंचल कार्यालय में और राजस्व कर्मचारी पदस्थापित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola