बिजली चोरी के आरोप में 22 पर मामला दर्ज
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 19 Jul 2025 10:55 PM
बरकंनगांगों एवं बरकट्ठा में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर छापामारी अभियान
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरकंनगांगों एवं बरकट्ठा में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया. बरकट्ठा विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने कार्रवाई करते हुए 22 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. कनीय अभियंता ने ग्राम बरकंनगांगों निवासी छोटी महतो, राहुल दास, त्रिलोकी रविदास, छोटी रविदास, दिनेश दास, देवी दास, नसरुद्दीन अंसारी, ईश्वर रविदास, झब्बू पासवान, चंद्रदेव पासवान, विनोद पासवान, सरजू राम, पवन राम, मदन राम, सकलदेव पासवान, संजय पासवान, छोटी पासवान तथा ग्राम बरकट्ठा निवासी विजय मोदी, जुनैद खान, कमाल खान, सुनीता देवी, सुरेश प्रसाद को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा. इस बाबत बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जेइ ने बताया कि उक्त लोग बिजली बिल बकाया रख कर पोल से टोका लगाकर विद्युत की चोरी करते हुए पकड़े गये हैं. इन पर विभाग द्वारा जुर्माना लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया गया. कनीय अभियंता ने बताया की बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा. जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पांच हजार से ज्यादा बकाया है, उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उपभोक्ताओं को मीटर लगाना अनिवार्य है. बिना मीटर से बिजली जलाने पर भी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










