ट्यूनीशिया से लौटे 16 प्रवासी श्रमिकों का निबंधन
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 13 Nov 2025 10:59 PM
योजनाओं की जानकारी दी गयी, लाभ उठाने के लिए किया गया प्रोत्साहित
विष्णुगढ़. प्रखंड मुख्यालय सभागार में अफ्रीका के ट्यूनीशिया देश से लौटे प्रवासी श्रमिकों के पुनर्वासन के लिए झारखंड सरकार की ओर से सूचना संकलन प्रपत्र भरवाया गया. कुल 16 प्रवासी श्रमिकों का निबंधन किया गया. साथ ही असंगठित श्रमिकों का निबंधन करते हुए उन्हें औजार किट प्रदान करने हेतु आवेदन भी लिया गया. कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसके लाभ बताये गये. श्रमिकों को इन योजनाओं से जुड़ने और सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर श्रम विभाग के नवीन प्रकाश हेमरोम, प्रखंड श्रमिक मित्र राजेश्वर महतो, खुशलाल महतो, जीवाधन महतो, धानेश्वर महतो, दिनेश तुरी, कपिल देव चौधरी, राजू श्रीवास्तव, सुनील अकेला, अनूप कसेरा, देवेंद्र ठाकुर, गोविंद कुमार महतो, खिरोधर महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.
झामुमो वार्ड नौ व वार्ड 12 की कमेटी का गठन
हजाारीबाग. झामुमो नगर कमेटी ने गुरुवार को वार्ड नौ और वार्ड 12 में कमेटी का गठन किया. वार्ड नौ के लिए झामुमो वार्ड अध्यक्ष भागीनाथ मंडल, सचिव नीरज कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार, सह सचिव मुन्ना कुमार, कार्यकारिणी सदस्य में वीरेंद्र मंडल, आयुष तिवारी, सचिन कुमार, उमेश शर्मा, प्रमोद राणा शामिल हैं. वहीं वार्ड 12 के लिए वार्ड अध्यक्ष ललन कुमार मंडल, सचिव अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार मंडल, सदस्य एनुल हक अंसारी, मुमताज अंसारी, रिशु कुमार बनाये गये. मौके पर केंद्रीय सदस्य मो इजहार, राजा मोहम्मद, जिला कोषाध्यक्ष अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष नईम राही, दीपक राय, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, सचिव निसार अहमद, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, राजदेव यादव, हसीम खान, कैसर जमाल, धर्मेंद्र ठाकुर, ज्योति वर्मा, बाबू विक्रम, कमाल कुरैशी सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










