मारपीट में एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : कोर्रा बाबूगांव मुहल्ला में जमीन विवाद में हुई मारपीट में राजेंद्र गोप की मौत हो गयी. घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है. मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में संतोष कुमार यादव, लखिया देवी, शांति देवी है. मृतक के पुत्र ने राजेंद्र गोप की हत्या का आरोप मीना गोप, संजय […]
विज्ञापन
हजारीबाग : कोर्रा बाबूगांव मुहल्ला में जमीन विवाद में हुई मारपीट में राजेंद्र गोप की मौत हो गयी. घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है. मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में संतोष कुमार यादव, लखिया देवी, शांति देवी है. मृतक के पुत्र ने राजेंद्र गोप की हत्या का आरोप मीना गोप, संजय गोप, विजय गोप, लल्लू गोप, चंदर गोप, बबीता देवी और मंजु देवी पर लगाया है.
मृतक के पुत्र मुकेश यादव ने बताया कि एक जमीन पर 20 वर्षो से विवाद चल रहा है. कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है. मंगलवार शाम पांच बजे मुहल्ले के मीना गोप, संजय गोप, विजय गोप, लल्लू गोप, चंदर गोप, बबीता देवी एवं मंजु देवी मेरे परिवार वालों के साथ अचानक लाठी-डंडा और रॉड से मारपीट करने लगे. मेरे पिताजी राजेंद्र गोप की रॉड से मीना गोप, संजय गोप, विजय गोप, लल्लू गोप, चंदर गोप, बबीता देवी और मंजु देवी ने बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में पिताजी को सदर अस्पताल ला रहे थे. इसी क्रम में उनकी मौत हो गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










