हजारीबाग में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, सड़क जाम कर मचाया बवाल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2020 4:39 PM

विज्ञापन

हजारीबाग : भीम अर्मी के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आज हजारीबाग में बंद ऐलान किया गया, बंद का ऐलान दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा के खिलाफ दिए गए फैसले के बाद लिया गया. बंद का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय रविदास, महासचिव कृष्ण कुमार, बाल्मीकि विनोद कुमार, नंदू प्रसाद, विजय कुमार कीर्तन, राम रंजीत […]

विज्ञापन

हजारीबाग : भीम अर्मी के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आज हजारीबाग में बंद ऐलान किया गया, बंद का ऐलान दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा के खिलाफ दिए गए फैसले के बाद लिया गया.

बंद का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय रविदास, महासचिव कृष्ण कुमार, बाल्मीकि विनोद कुमार, नंदू प्रसाद, विजय कुमार कीर्तन, राम रंजीत रविदास, अलाउद्दीन एजाज अहमद, मोहम्मद निसार, वासुदेव राम, गणेश कुमार सीटू और भागवत राम कर रहे थे.

इस दौरान सुबह 8:00 बजे से ही सड़क जाम कर दिया गया था जिसके वजह से यातायात पूरी तरह से बाधित रहा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की. बाद में पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने वहां से जाम को हटाया. इस प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग मौजद थे.

क्या है मामला:

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला दिया था कि राज्य सरकारें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के नियमानुसार रिक्त स्थान को भरने के लिए बाध्य नहीं होगी, जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने सदन में जम कर हंगामा काटा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola