ePaper

हजारीबाग : बेलतू आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, सेविका पर कार्रवाई की मांग

Updated at : 17 Feb 2020 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : बेलतू आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, सेविका पर कार्रवाई की मांग

केरेडारी : बेलतू के उपर टोला आंगनबाड़ी कोड संख्या 95 की मनमानी रवैया से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया. पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने सेविक सरिता कुमारी के कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सेविका जिला में रहकर यहां का आंगनबाड़ी केंद्र चलाती हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि […]

विज्ञापन

केरेडारी : बेलतू के उपर टोला आंगनबाड़ी कोड संख्या 95 की मनमानी रवैया से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया. पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने सेविक सरिता कुमारी के कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सेविका जिला में रहकर यहां का आंगनबाड़ी केंद्र चलाती हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि बच्‍चों को समय से पोषाहार नहीं मिलता. इसके अलावा महिलाओं को भी पोषाहार नहीं दिया जाता. ग्रामीणों ने मांग की है कि सेविका यहां रहकर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करे, नहीं तो सेविका को बदल दिया जाए.

क्या कहती हैं सेविका

इस मामले में सेविका सरिता देवी ने कहा पोषक क्षेत्र का एक बच्चा बिमार था. उस बच्‍चे के इलाज के लिए जिला मुख्‍यालय गये थे. जिसे लेकर शुक्रवार को सेंटर देर से पहुंची थी. उसके बाद फिर बैठक के लिए मुख्यालय जाना पड़ा था. जिसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने केंद्र में ताला बंद कर दिया. फिर बाद में ताला खोल दिया गया.

क्या कहते हैं बिडीओ

बीडीओ देवलाल उरांव ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीणों द्वारा ताला बंद करने और सेविका के विरुद्ध शिकायत मिली है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola