ePaper

ट्रैक्टर का डाला पलटा, मालिक घायल

Updated at : 26 Dec 2019 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर का डाला पलटा, मालिक घायल

गिद्दी(हजारीबाग) : पत्थर गिराने के दौरान रैलीगढ़ा पक्का धौड़ा में टैक्टर का डाला पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें गिद्दी अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने यहां से रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, मालिक अमित कुमार टैक्टर (जेएच02जेड-7191) से पक्का धौड़ा में पत्थर गिरवा रहे थे. अमित ने टैक्टर के […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : पत्थर गिराने के दौरान रैलीगढ़ा पक्का धौड़ा में टैक्टर का डाला पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें गिद्दी अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने यहां से रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, मालिक अमित कुमार टैक्टर (जेएच02जेड-7191) से पक्का धौड़ा में पत्थर गिरवा रहे थे.

अमित ने टैक्टर के पीछे खड़ा होकर चालक से पीछे करने को कहा. इसी दौरान ट्रैक्टर का डाला पलट गया. इससे अमित डाला के नीचे दब गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. अमित को पैर में गंभीर चोट लगी है. उनका इलाज रामगढ़ के निजी अस्पताल में हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola