शादी का झांसा देकर यौन शोषण, युवक फरार

इचाक : इचाक के धवइया गांव की एक युवती ने गढ़वा जिले के युवक परवेज खान (पिता-इस्लाम खान) पर एक वर्ष से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया. आवेदन के अनुसार दोनों में फोन पर दोस्ती हुई. कुछ दिन बाद […]
इचाक : इचाक के धवइया गांव की एक युवती ने गढ़वा जिले के युवक परवेज खान (पिता-इस्लाम खान) पर एक वर्ष से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया. आवेदन के अनुसार दोनों में फोन पर दोस्ती हुई. कुछ दिन बाद युवक ने युवती को निर्मल महतो पार्क-हजारीबाग बुलाया.
यहां से शादी का झांसा देकर होटल ले गया और शारीरिक संबंध बनाया. 16 नवंबर को युवक शादी करने की बात कह उसे अपने घर गढ़वा साईं मुहल्ला ले गया. वहां से दूसरे घर में रख उसके साथ संबंध बनाता रहा. 24 नवंबर को हजारीबाग बस स्टैंड लेकर आया और वहां से फरार हो गया. युवती चतरा जिले के सिमरिया गांव की है. वर्तमान में वह इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम धवइया में रह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










