ePaper

एटीएम कार्ड से 5.30 लाख की निकासी की आरोपी को जेल

Updated at : 09 Nov 2019 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड से 5.30 लाख की निकासी की आरोपी को जेल

हजारीबाग : सहेली के पास से एटीएम कार्ड की चोरी कर 5.30 लाख रुपये एटीएम से निकासी करने की आरोपी मधु कुमारी को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में खाताधारक बबीता कुमारी ने कोर्रा थाना में यह मामला दर्ज कराया था. बबीता के अनुसार साकेतपुरी स्थित लॉज में […]

विज्ञापन

हजारीबाग : सहेली के पास से एटीएम कार्ड की चोरी कर 5.30 लाख रुपये एटीएम से निकासी करने की आरोपी मधु कुमारी को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में खाताधारक बबीता कुमारी ने कोर्रा थाना में यह मामला दर्ज कराया था. बबीता के अनुसार साकेतपुरी स्थित लॉज में अपनी सहेली मधु कुमारी के साथ रहती थी.

छह मार्च को वह एसबीआइ के मुख्य शाखा में खाता अपडेट कराने पहुंची, तब उसे जानकारी मिली की उसके खाते से 5.30 लाख रुपये की निकासी हो चुकी है. इसके बाद वह लॉज जाकर एटीएम कार्ड की खोजबीन करने लगी. एटीएम कार्ड नहीं मिलने पर रूम पार्टनर मधु कुमारी से पूछताछ की. उसने एटीएम नहीं लेने की बात कही.

इसके बाद बबीता ने कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. कोर्रा पुलिस ने मधु कुमारी से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कोर्रा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बबीता के खाते से नकद और ऑनलाइन शॉपिंग की गयी. यह निकासी कई बार में की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola