विस्थापितों की समस्याओं का शीघ्र हो हल : आयुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2019 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग अधिकारियों के साथ की बैठक हजारीबाग : हजारीबाग और कोडरमा जिला के पंचखेरो जलाशय योजना के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आयुक्त अरविंद कुमार ने जल संसाधन विभाग अधिकारियों के साथ गुरुवार को आयुक्त कक्ष में बैठक की. बैठक में परियोजना से विस्थापित होनेवाले परिवारों की समस्या निबटाने पर चर्चा की गयी. […]
विज्ञापन
जल संसाधन विभाग अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग : हजारीबाग और कोडरमा जिला के पंचखेरो जलाशय योजना के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आयुक्त अरविंद कुमार ने जल संसाधन विभाग अधिकारियों के साथ गुरुवार को आयुक्त कक्ष में बैठक की. बैठक में परियोजना से विस्थापित होनेवाले परिवारों की समस्या निबटाने पर चर्चा की गयी.
उन्होंने 15 अक्तूबर को आयुक्त के सचिव केके सिंह, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी और विस्थापित परिवार के लोगों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. पंचखेरो जलाशय योजना हजारीबाग और कोडरमा जिला में आता है. वर्ष 2008 से 49 में कुछ विस्थापित परिवारों का मामला लंबित चल रहा है. मौके पर आयुक्त सचिव केके सिंह, अवर सचिव रासबिहारी प्रसाद, जल संसाधन के कार्यपालक अभियंता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सुबोध कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




