बसपा 81 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 1:20 AM
हजारीबाग : बहुजन समाज पार्टी का जिला सम्मेलन सोमवार को मनोकामना मंदिर परिसर में हुआ. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शीला देवी व संचालन एम हक भारती ने किया. मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रभारी डॉ रामकुमार कुरील, लक्ष्मण कुमार नवीन थे. डॉ रामकुमार कुरील ने कहा कि बसपा झारखंड के सभी 81 […]
हजारीबाग : बहुजन समाज पार्टी का जिला सम्मेलन सोमवार को मनोकामना मंदिर परिसर में हुआ. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शीला देवी व संचालन एम हक भारती ने किया. मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रभारी डॉ रामकुमार कुरील, लक्ष्मण कुमार नवीन थे. डॉ रामकुमार कुरील ने कहा कि बसपा झारखंड के सभी 81 सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी.
सभी विधानसभा प्रभारी अपने क्षेत्र के बूथ एवं सेक्टर की तैयारी करें. मौके पर सदर विधानसभा प्रभारी विनोद कुमार सिंह, दलेश्वर पासवान, रणजीत कुशवाहा, विनय रविदास, हरेंद्र रवि, राजकुमार दास,सूरज, अनीता गुप्ता, रीमा साहू, विवके सिंह, मीना, वीणा, चंद्रिका, शंकर, योगी, गुलशन, ब्रह्मदेव एवं बलवीर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










