एक्स-रे मशीन का नहीं हो पाया उद्घाटन

Updated at : 08 Aug 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
एक्स-रे मशीन का नहीं हो पाया उद्घाटन

बरही :बरही अनुमंडलीय अस्पताल में एक्स-रे मशीन का उदघाटन नहीं हो सका. बरही विधायक मनोज कुमार यादव बुधवार को उदघाटन करनेवाले थे, लेकिन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शशि शेखर प्रसाद सिंह की ओर से यह कहने के बाद कि मशीन काम करने की स्थिति में नहीं है. इसके बाद उदघाटन नहीं हो सका. मालूम हो […]

विज्ञापन

बरही :बरही अनुमंडलीय अस्पताल में एक्स-रे मशीन का उदघाटन नहीं हो सका. बरही विधायक मनोज कुमार यादव बुधवार को उदघाटन करनेवाले थे, लेकिन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शशि शेखर प्रसाद सिंह की ओर से यह कहने के बाद कि मशीन काम करने की स्थिति में नहीं है. इसके बाद उदघाटन नहीं हो सका.

मालूम हो कि एक्स-रे मशीन लगभग तीन माह से अस्पताल को मिली. एक माह तक मशीन अस्पताल के गोदाम में पड़ी रही. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद एक कमरे में मशीन स्थापित की गयी, लेकिन मशीन काम नहीं कर रही है. मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है.
क्या कहते हैं उपाधीक्षक: उपाधीक्षक डॉ शशिशेखर सिंह ने बताया कि एक्स-रे मशीन चलाने के लिए तकनीशियन नहीं है. मंगलवार को सिविल सर्जन ने टेक्नीशियन दिया, लेकिन एक्स-रे प्लेट व अन्य कई जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं रहने के कारण उदघाटन नहीं हुआ.
शीघ्र चालू हो एक्स-रे मशीन: मनोज यादव : विधायक मनोज यादव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही की है. इतने दिनों से एक्स-रे मशीन को बर्बाद किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola