पदमा मुख्यालय की सड़क पर जलजमाव, बढ़ी परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2019 3:10 AM
पदमा : पदमा चौक से पदमा प्रखंड मुख्यालय जानेवाली मुख्य सड़क पर जल जमाव से आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चार साल पहले जिला परिषद से लाखों की लागत से बने पीसीसी पथ पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. इन गड्ढों में सड़क किनारे बनी नालियों के भर जाने से […]
पदमा : पदमा चौक से पदमा प्रखंड मुख्यालय जानेवाली मुख्य सड़क पर जल जमाव से आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चार साल पहले जिला परिषद से लाखों की लागत से बने पीसीसी पथ पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं.
इन गड्ढों में सड़क किनारे बनी नालियों के भर जाने से बरसात का पानी जमा हो गया है. जल जमाव के कारण स्कूल जानेवाले बच्चों को अधिक परेशानी होती है. पास से वाहनों के गुजरते वक्त छींटे पड़ने से कपड़े रोजाना गंदे हो रहे हैं. आमलोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










