समस्याओं को लेकर झाविमो ने दिया धरना

Updated at : 16 Jul 2019 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर झाविमो ने दिया धरना

इचाक : झारखंड िवकास मोर्चा ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष जन समस्याओं को लेकर धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार मेहता व संचालन जिला सचिव रमेश हेंब्रम ने किया. धरना में वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार जनविरोधी है. इस वर्ष सरकार किसानों […]

विज्ञापन

इचाक : झारखंड िवकास मोर्चा ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष जन समस्याओं को लेकर धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार मेहता व संचालन जिला सचिव रमेश हेंब्रम ने किया. धरना में वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार जनविरोधी है.

इस वर्ष सरकार किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध नहीं करा सकी. केंद्रीय समिति सदस्य अशोक यादव ने कहा कि वर्षों से खास गैरमजरूआ बंजर भूमि पर किसान मेहनत कर खेती करने लायक बनाया, जिस पर किसान आज भी खेती कर रहे है. लेकिन सरकार रशीद निर्गत करने पर रोक लगा दी है. धरना में प्रमिला यादव, जयदेव चौधरी, रामशरण यादव, प्रयाग मेहता, केदार साव, रमेश कुमार हेंब्रम, सलीम अंसारी, तफजुल हसन, ब्रजकिशोर मेहता, धनेश्वर सोनी, अर्जुन राम, राज बल्लभ मेहता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola