धर्म जाति से ऊपर उठ कर कानून अपना काम करेगा: डीएसपी

कटकमसांडी : मॉब लिंचिंग को लेकर गुरुवार को पेलावल थाना में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की बैठक हुई. अध्यक्षता डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने की. मौके पर डीएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्तेजित भीड़ का हिस्सा कतई न बने. आरोपी के साथ मारपीट कर कानून को हाथ में नहीं लें. मॉब लिंचिंग मामले […]
कटकमसांडी : मॉब लिंचिंग को लेकर गुरुवार को पेलावल थाना में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की बैठक हुई. अध्यक्षता डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने की. मौके पर डीएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्तेजित भीड़ का हिस्सा कतई न बने. आरोपी के साथ मारपीट कर कानून को हाथ में नहीं लें.
मॉब लिंचिंग मामले को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि मॉब लिंचिंग को रोकने में ग्रामीणों को जागरूक होना जरूरी है. सोशल मीडिया में किसी तरह का अफवाह फैलाना जुर्म है. मॉब लिंचिंग को लेकर शुक्रवार को कटकमसांडी थाना परिसर में दोपहर दो बजे डीएसपी हजारीबाग की अध्यक्षता में बैठक होगी. यह जानकारी थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने दी. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर बीपी महतो, सीओ अनिल कुमार, मुखिया नुरजहां, पन्नू महतो, अनवारुल हक, वीरेंद्र कुमार बीरु, मुनेश ठाकुर, मनीष ठाकुर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










