हजारीबाग : एटीएम को गैस कटर से काट 37 लाख ले उड़े
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया में एसबीआइ एटीएम को गैस कटर से काट कर अपराधी 37.09 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. घटना शुक्रवार देर रात की है. टाटीझरिया थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित एसबीआइ शाखा परिसर में एटीएम लगी है. एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी तार को भी काट […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया में एसबीआइ एटीएम को गैस कटर से काट कर अपराधी 37.09 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. घटना शुक्रवार देर रात की है.
टाटीझरिया थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित एसबीआइ शाखा परिसर में एटीएम लगी है. एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी तार को भी काट कर अपराधी ले गये. एसबीआइ के शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि 27 जून को एटीएम में 40 लाख रुपये डाले गये थे. इस संबंध में एटीएम कंपनी इपीएस के कर्मचारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिले में एटीएम लूट की यह तीसरी घटना है.
इससे पूर्व चार जुलाई को कटकमसांडी से एटीएम उखाड़ कर ले गये अपराधियों ने 33 लाख रुपये निकाल लिया था. पुलिस एसबीआइ टाटीझरिया शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. सीसीटीवी में एक स्काॅर्पियो से अपराधियों को उतरते हुए देखा गया है. विष्णुगढ़ एसडीपीओ सहदेव साव ने कहा कि शीघ्र स्केच जारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










