तीन की मौत, छह लोग घायल

Updated at : 13 Jun 2019 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
तीन की मौत, छह लोग घायल

गांव में मातम बड़कागांव के गणेश महतो की नासिक में पोकलेन से दब कर मौत बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के सिकरी पंचायत के जमनीडीह निवासी गणेश महतो की मौत महाराष्ट्र के नासिक में पोकलेन से दब जाने से हो गयी. यह घटना मंगलवार देर शाम की है. इसकी सूचना बुधवार को परिजनों को मिली. गणेश […]

विज्ञापन

गांव में मातम

बड़कागांव के गणेश महतो की नासिक में पोकलेन से दब कर मौत
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के सिकरी पंचायत के जमनीडीह निवासी गणेश महतो की मौत महाराष्ट्र के नासिक में पोकलेन से दब जाने से हो गयी. यह घटना मंगलवार देर शाम की है. इसकी सूचना बुधवार को परिजनों को मिली. गणेश महतो के शव का इंतजार गांव के लोग कर रहे हैं. घटना के बाद गांव में मातम है. किसी के घर में चूल्हे नहीं जले. गणेश महतो नासिक स्थित मंगोली के डब्ल्यूसीएल में जीजीएम के पद पर थे. बताया जाता है कि गत रात्रि गणेश महतो माइंस से निकल रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.
शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, शिवलाल महतो, डॉ बालेश्वर महतो, मनोज गुप्ता, संजय खंडेलवाल, रामधनी विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, अख्तर हुसैन, राजकिशोर प्रसाद, उप-प्रमुख राम प्रसाद महतो, मुखिया आशा देवी, कृष्णा सिंह, संजय सिंह, गोविंद महतो, अनिल महतो, मनी महतो, तालेश्वर महतो, द्वारिका महतो, कोलेश्वर महतो, जोगिंदर महतो आदि हैं.
चौपारण. प्रखंड के बसरिया-रामपुर रोड स्थित बाला बांध के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक रमेश उर्फ छोटू राणा (14) पिता-प्रकाश राणा-ग्राम तेतरिया का रहनेवाला था और घर का इकलौता संतान था. प्रकाश राणा के अनुसार वह घर पर नहीं थे. छोटू रिश्तेदार की बाइक (जेएच-13सी-7732) लेकर चचेरे भाई सतीश राणा (पिता-स्व श्याम राणा) के साथ निकला था. बाइक पेड़ से जा टकरायी, जिससे उसकी मौत हो गयी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया.
बरकट्ठा. गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम कसियाडीह में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. घटना जीटी रोड पर सुबह 5:30 बजे घटी. बताया जाता है कि हाइवा और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गयी, जिसमें कोडरमा निवासी राजीव कुमार यादव (35) पिता-महावीर यादव, प्रदीप यादव (38) पिता-स्व गणपत यादव तथा नागेंद्र कुमार यादव (26) पिता-स्व बिहारी यादव घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए गोरहर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola