Hajipur News: दहेज की लोभी ने शादी के महज 9 महीने बाद विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की, फिर जहर देकर हत्या
Hajipur News: दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी, शादी के महज 9 महीने बाद ही बुलेट के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की फिर जहर देकर हत्या. जानिए पूरी खबर
Hajipur News: (गोपाल कुमार) पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई के बाद जहर खिला कर हत्या कर दी. विवाहिता के शरीर पर कई जगह मारपीट के गहरे जख्म के निशान है.वही उसके मुंह से झाग निकलते देखा गया है. घटना के बाद ससुराल के लोग फरार है. मृतका के मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. मृतका भूसाही गांव निवासी मनीष कुमार की 20 वर्षीय पत्नी अमृता कुमारी है. विवाहिता की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
9 माह पहले हुई थी शादी
मृतका की बहन हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के डढूआ गांव निवासी बिंदु कुमारी ने बताया कि 9 माह पूर्व अमृता की शादी बेला भूसाही गांव निवासी प्रमोद पंडित के पुत्र मनीष कुमार से हुई थी. शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार उपहार आदि भी दिया गया था. आरोप है कि मृतका का पति एवं ससुराल वाले बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे. इसके लिए बार बार अमृता के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार समझाने के बाद भी ससुराल वाले नहीं मान रहे थे. बताया गया कि विवाहिता के साथ मारपीट को लेकर महिला थाना में शिकायत भी की गई थी.
मारपीट के बाद जहर खिलाकर हत्या का आरोप
मृतका के मायके वालो ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई के बाद जबरदस्ती जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे.मृतका के बहन ने बताया कि एक दिन पूर्व मंगलवार को बहन के साथ मारपीट की जानकारी मिली थी. घर के लोग आने वाले थे. इसी के लिए गुरुवार की सुबह फोन कर रहे थे तो किसी ने फोन नहीं उठाया. जिसके बाद उसने बगल में रह रही अपने ममेरी बहन को फोन की तो पता चला कि अमृता की मौत हो गई है. जिसके बाद परिजन आनन फानन में उसके घर पहुंच गए.
मायके वालों ने दी पुलिस को सूचना
बताया गया कि मायके वाले जब मृतक के घर पहुंचे तो घर में उसका शव पड़ा था. उसके शरीर पर मारपीट के काला निशान था. हाथ का दो अंगुली भी टूटा था. वही उसके मुंह से झाग निकल रहा था. मृतका के पिता ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम निवास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुटी थी. पुलिस ने एफएसएल की टीम को सूचना दी. वही आवश्यक कार्रवाई में जुट गई.
Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए