नियमों की अनदेखी कर डाड़ी प्रखंड में पीएम किसान सम्मान योजना का दिया गया पैसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 12:45 AM
गिद्दी (हजारीबाग) : नियमों की अनदेखी व सत्यापन किये बिना ही डाड़ी प्रखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सैकड़ों किसानों को पैसे बांट दिये गये हैं. इससे प्रखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. कर्मचारी अब उनके घरों में प्रपत्र डी भरने के लिए दौड़ लगा रहे हैं. इस पर […]
गिद्दी (हजारीबाग) : नियमों की अनदेखी व सत्यापन किये बिना ही डाड़ी प्रखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सैकड़ों किसानों को पैसे बांट दिये गये हैं. इससे प्रखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. कर्मचारी अब उनके घरों में प्रपत्र डी भरने के लिए दौड़ लगा रहे हैं. इस पर जिला प्रशासन की भी नजर है.
कर्मचारियों से होली डे व संडे के दिन भी काम लिया जा रहा है. काम के बोझ से कर्मचारी परेशान हैं, लेकिन वह अपनी पीड़ा किसी को नहीं बता पा रहे हैं. हजारीबाग जिले के डाड़ी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से 630 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से होली से पहले दो-दो हजार रुपये मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










