ePaper

आपसी रंजिश में हुई एतवारी साव की हत्या

Updated at : 06 Jun 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी रंजिश में हुई एतवारी साव की हत्या

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के केवालू में आपसी रंजिश को लेकर हुई हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस बाबत मृतक एतवारी साव की पत्नी मीना देवी के फर्द बयान पर बरकट्ठा थाना में मामला हुआ है. पत्नी ने अपने फर्द बयान में कहा कि सोमवार की रात वह पति एतवारी साव […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के केवालू में आपसी रंजिश को लेकर हुई हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस बाबत मृतक एतवारी साव की पत्नी मीना देवी के फर्द बयान पर बरकट्ठा थाना में मामला हुआ है. पत्नी ने अपने फर्द बयान में कहा कि सोमवार की रात वह पति एतवारी साव एवं पुत्र यशवंत साव के साथ बरकट्ठा साप्ताहिक हाट से घर लौट रही थी.

कोशो नदी के समीप मोटरसाइकिल सवार सीताराम साव ने उसके पति को गोली मार दी. मीना देवी ने बहन टुकनी देवी (पति-सीताराम साव) के साथ विवाद की बात कही है. कहा कि उसकी बहन टुकनी देवी के पति सीताराम साव ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी की थी. शादी के बाद पहली पत्नी के साथ मारपीट करता था.

इसे लेकर उसके पति ने बरकट्ठा थाना में सीताराम साव के विरुद्ध पहली पत्नी को प्रताड़ित करने का आवेदन टुकनी देवी से दिलवाया था. इसके बाद बदले की भावना से सीताराम साव ने घटना को अंजाम दिया. घटना के पश्चात मृतक के छोटे भाई महेश साव (35) पिता घुघल साव तथा गुलाबों देवी (65) पति सोबरन साव आपसी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद से नामजद आरोपी सीताराम साव फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola