चौपारण प्रखंड में बढ़ने लगी है पेयजल की समस्या, परेशानी

Updated at : 23 May 2019 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
चौपारण प्रखंड में बढ़ने लगी है पेयजल की समस्या, परेशानी

चौपारण : प्रखंड में पानी की समस्या गहराती जा रही है. प्रखंड के तालाब एवं कुआं या तो सूख चुके हैं या सूखने के कगार पर है. कुओं व चापानल का जल स्तर काफी नीचे चला गया है. चौपारण चट्टी में नाममात्र के लिए सप्लाई वाटर आता है. कई स्थानों पर पाइप फटने से भी […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड में पानी की समस्या गहराती जा रही है. प्रखंड के तालाब एवं कुआं या तो सूख चुके हैं या सूखने के कगार पर है. कुओं व चापानल का जल स्तर काफी नीचे चला गया है. चौपारण चट्टी में नाममात्र के लिए सप्लाई वाटर आता है. कई स्थानों पर पाइप फटने से भी परेशानी उत्पन्न हो गयी है.

किसी काम का नहीं जलमीनार : प्रखंड के ग्राम पंचायत सेल्हरा के ग्राम टोइया में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए लाखों की लागत से जलमीनार बनाया गया, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण पिछले सात माह से खराब पड़ा हुआ है. गांववालों के अनुसार जलमीनार का पानी चार माह ही नियमित मिल पाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola